HomeMadhya PradeshM.P News : हरदा में पुलिस प्रताड़ना से आदिवासी बुजुर्ग की मौत!...

M.P News : हरदा में पुलिस प्रताड़ना से आदिवासी बुजुर्ग की मौत! शव रख हाईवे पर रातभर रख चक्काजाम

Date:

Related stories

Harda Tribal Elder Death Protest : मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में एक आदिवासी बुजुर्ग की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्राम रेलवा निवासी 80 वर्षीय अजब सिंह कोरकू की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने उनकी मौत के लिए पुलिस प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजन और आदिवासी समाज के लोग हंडिया थाने पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो नाराज लोगों ने इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप

मृतक के बेटे चरण सिंह ने आरोप लगाया कि हंडिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक कंचन सिंह राजपूत लगातार उनके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार का कहना है कि इसी दबाव और डर के कारण अजब सिंह ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने 25 हजार रुपये लेकर बुजुर्ग से जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए और डेढ़ लाख रुपये लौटाने का दबाव बनाया। मामले को लेकर परिवार ने संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल बर्खास्त करने और लिए गए पैसे वापस दिलाने की मांग की।

पुराने जमीन विवाद से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, अजब सिंह ने करीब 18 साल पहले अपनी जमीन बेच दी थी। बाद में कुछ लोगों ने पुराने स्टांप के आधार पर विवाद खड़ा करते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसी मामले में पुलिस कार्रवाई और दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

पहले बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल और फिर इंदौर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Read more : M.P News : भोपाल में रिश्वत लेते ट्रैप हुआ आरक्षक, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

देर रात तक चलता रहा विरोध प्रदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक डॉ. आर.के. दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई और कई सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सभी ने परिजनों की मांगों का समर्थन किया।

स्थिति को संभालने के लिए एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी शालिनी परसते और एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन प्रधान आरक्षक के निलंबन की मांग पर अड़े रहे।मांग पूरी नहीं होने के कारण रात करीब 11 बजे तक हाईवे पर धरना और प्रदर्शन जारी रहा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here