Hantavirus Cruise Outbreak : स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को जानकारी दी कि हंटावायरस संक्रमण की आशंका वाले MV Hondius क्रूज पर मौजूद दो भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से जहाज से उतारकर नीदरलैंड भेज दिया गया है। दूतावास के मुताबिक दोनों भारतीय नागरिक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।
कैनरी द्वीप पहुंचा संक्रमित क्रूज
ओशनवाइड एक्सपेडिशन्स कंपनी द्वारा संचालित MV Hondius क्रूज जहाज 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया से रवाना हुआ था। जहाज पर हंटावायरस संक्रमण की सूचना सामने आने के बाद इसे स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में रोका गया। जहाज में चालक दल सहित करीब 150 लोग सवार थे।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में बताया कि स्पेन और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से जहाज से उतारा गया।
Read more : M.P News : रीवा में चलती कार बनी ‘आग का गोला’, चालक ने कूदकर बचाई जान
दो भारतीयों को एहतियातन क्वारंटीन में रखा गया
दूतावास के अनुसार जहाज पर मौजूद दो भारतीय नागरिक चालक दल का हिस्सा थे। उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत नीदरलैंड ले जाया गया है, जहां उन्हें एहतियातन क्वारंटीन में रखा जाएगा।
भारतीय राजदूत जयंत एन. खोबरागड़े लगातार दोनों भारतीय नागरिकों और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
तीन मौतों के बाद बढ़ी चिंता
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पांच यात्रियों में हंटावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद से वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
क्या है हंटावायरस?
हंटावायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर संक्रमण है, जो मुख्य रूप से संक्रमित चूहों और कृंतकों के संपर्क से फैलता है। इसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन गंभीर मामलों में यह फेफड़ों और किडनी को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण









