Wednesday, June 24, 2026
36.5 C
Raipur

IPL 2026: चेपॉक में करो या मरो की जंग! टॉप-4 की उम्मीद बचाने उतरेगी चेन्नई, लखनऊ पर बाहर होने का खतरा

CSK vs LSG IPL 2026 : आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं, सबसे निचले पायदान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से लगभग बाहर होना हो सकता है।

सातवीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

CSK और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 3 और चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच चेन्नई ने अपने नाम किया था।

संजू सैमसन पर टिकी चेन्नई की उम्मीदें

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी इस सीजन में काफी हद तक संजू सैमसन के प्रदर्शन पर निर्भर रही है। सैमसन अब तक 10 मैचों में 402 रन बना चुके हैं और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 87 रन की नाबाद पारी खेलकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया था। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
Read more : IPL 2026 : गुजरात टाइटंस का धमाका, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से रौंदा, वैभव की तूफानी पारी भी नहीं सकी बचा

धोनी की वापसी पर बना सस्पेंस

चेन्नई के फैंस अब भी एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिंडली की चोट के चलते धोनी अब तक इस सीजन में मैदान पर नहीं उतर सके हैं। हालांकि उन्होंने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन इस मैच में खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

मिचेल मार्श बने लखनऊ की सबसे बड़ी ताकत

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में RCB के खिलाफ 111 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। मार्श 10 मैचों में 367 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं।वहीं कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

गेंदबाजी में शमी और प्रिंस यादव पर जिम्मेदारी

लखनऊ की गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रिंस इस सीजन में 16 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।

चेपॉक पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी मुश्किल होती जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

मौसम का हाल

चेन्नई में मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना भी है। उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

चेन्नई सुपर किंग्स: चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल,कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमीओवर्टन, अकील हुसैन,नूर अहमद,अंशुल कंबोज , मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह और शिवम दुबे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव और मयंक यादव।

Share The News

Latest YouTube Videos

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories