Sunday, September 27, 2026
Home Business Gold Price Today: गोल्ड मार्केट में गिरावट, चांदी की कीमतों में बड़ा...

Gold Price Today: गोल्ड मार्केट में गिरावट, चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है नया भाव

Gold Silver Price Today
Gold Silver

Gold Price Today India : देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले चार दिनों से तेजी देखने के बाद अब 9 मई की सुबह बाजार खुलते ही कई बड़े शहरों में सोने के दाम नरम पड़े हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

दिल्ली में सोने के दाम में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,52,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

मुंबई और कोलकाता में भी सस्ता हुआ गोल्ड

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

चेन्नई में बढ़े सोने के दाम

अन्य शहरों के मुकाबले चेन्नई में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। यहां 22 कैरेट सोना 1,41,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,40,090 1,52,870
मुंबई 1,39,940 1,52,670
अहमदाबाद 1,39,940 1,52,720
चेन्नई 1,41,030 1,53,850
कोलकाता 1,39,940 1,52,670
भोपाल 1,39,940 1,52,720

चांदी की कीमत में जोरदार तेजी

जहां सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। 9 मई को चांदी का भाव बढ़कर 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

निवेशकों की नजर बाजार पर

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर लगातार पड़ रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here