HomeChhattisgarhraigarh-ganja-smugglers-arrested: रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन आघात’ का वार! ओडिशा से MP जा...

raigarh-ganja-smugglers-arrested: रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन आघात’ का वार! ओडिशा से MP जा रही गांजे की खेप जब्त

Date:

Related stories

raigarh-ganja-smugglers-arrested: गौरी शंकर गुप्ता: रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के बाहर से करीब 18 किलो गांजा के साथ ओडिशा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन समेत कुल 1.79 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में शिव मंदिर के पास तीन संदिग्ध बैग लेकर बैठे हैं और वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, साइबर टीम और रेलवे पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया।

raigarh-ganja-smugglers-arrested: तलाशी के दौरान बैग और ट्रॉली से कुल 17.726 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कंधमाल जिले से गांजा लाकर मध्यप्रदेश के खुरई में बेचने की तैयारी में थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

raigarh-ganja-smugglers-arrested: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here