cg-women-property-discount: Raipur:छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जमीन और मकान की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी में 50 प्रतिशत छूट की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।

cg-women-property-discount: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब अधिसूचना जारी होने के बाद महिलाओं के लिए संपत्ति खरीदना पहले की तुलना में आसान और सस्ता हो जाएगा।
cg-women-property-discount: सरकार का मानना है कि इस फैसले से परिवारों को संपत्ति महिलाओं के नाम पर दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी।
cg-women-property-discount: राज्य सरकार के अनुसार, इस निर्णय से करीब 153 करोड़ रुपये के राजस्व पर असर पड़ सकता है, लेकिन इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक दीर्घकालिक सामाजिक निवेश माना जा रहा है।









