Wednesday, May 6, 2026
34.1 C
Raipur

karan-johar-met-gala-2026-look: 85 दिनों में तैयार हुआ करण जौहर का खास लुक, Met Gala में छाई भारतीय संस्कृति

karan-johar-met-gala-2026-look: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट Met Gala 2026 में इस बार भारतीय सिनेमा और संस्कृति की खास झलक देखने को मिली। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए अपने शाही अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया।

जहां कई इंटरनेशनल सितारे वेस्टर्न फैशन में नजर आए, वहीं करण जौहर ने भारतीय कला, विरासत और रजवाड़ी शान को अपने आउटफिट के जरिए ग्लोबल मंच पर शानदार तरीके से पेश किया। उनका लुक सोशल मीडिया से लेकर फैशन क्रिटिक्स तक चर्चा का विषय बन गया।

karan-johar-met-gala-2026-look: करण का खास आउटफिट ‘Framed in Eternity’ मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस आउटफिट की सबसे बड़ी खासियत उसका लगभग छह फीट लंबा हाथ से पेंट किया गया केप था, जिसे तैयार करने में 80 से अधिक कारीगरों ने करीब 85 दिनों तक मेहनत की।

इस डिजाइन की प्रेरणा भारत के महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग्स से ली गई थी। केप पर ‘Lady with the Peach’, ‘Hamsa Damayanti’, ‘Kadambari’, ‘Arjuna and Subhadra’ और ‘There Comes Papa’ जैसी प्रसिद्ध कलाकृतियों को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया था।

karan-johar-met-gala-2026-look: करण जौहर ने अपने लुक को साझा करते हुए कहा कि यह केवल फैशन नहीं, बल्कि भारतीय कला और विरासत को दुनिया के सामने नए अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास है। मेट गाला 2026 की थीम ‘Fashion is Art’ थी और करण का यह रॉयल लुक इस थीम पर पूरी तरह खरा उतरता नजर आया।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

gwalior-college-student-kidnap: कॉलेज से निकली छात्रा और कुछ ही सेकंड में गायब… ग्वालियर में सनसनी

gwalior-college-student-kidnap: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा के...

Related Articles

Popular Categories