Wednesday, May 6, 2026
34.1 C
Raipur

indore-online-cricket-satta-bust: इंदौर में हाईटेक क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़! दिल्ली-दुबई कनेक्शन से करोड़ों का खेल उजागर

indore-online-cricket-satta-bust: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बड़े हाईटेक नेटवर्क का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से सर्वर बेस्ड सिस्टम के जरिए अवैध सट्टा कारोबार संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़ी मात्रा में डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन के प्रमाण मिले हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क दिल्ली और मुंबई आधारित “डायमंड सर्वर” के जरिए संचालित किया जा रहा था। आरोपी ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम के माध्यम से बड़े स्तर पर क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान 1 लाख 40 हजार रुपये नकद, 3 लैपटॉप, 39 मोबाइल फोन और सट्टेबाजी से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

indore-online-cricket-satta-bust: इसके अलावा बैंक खातों, आईडी और डिजिटल ट्रांजैक्शन से जुड़े रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विशेष सॉफ्टवेयर और सर्वर की मदद से सट्टे का संचालन करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, जतिन शर्मा, अर्पित तिवारी और प्रियांश जैन शामिल हैं, जो शिवपुरी और गुना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

indore-online-cricket-satta-bust: क्राइम ब्रांच अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस रैकेट के तार दिल्ली के साथ-साथ दुबई से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे तथा गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

alirajpur-samuhik-vivah-sammelan: सात फेरे, नशामुक्ति का संकल्प और खुशियों की बरसात… आलीराजपुर में अनोखा आयोजन

alirajpur-samuhik-vivah-sammelan: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आलीराजपुर जिले...

Related Articles

Popular Categories