cg-youth-congress-election: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी संग्राम शुरू! नए चेहरों की एंट्री से बढ़ी हलचल…

0
87

cg-youth-congress-election:Raipur: छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नई टीम के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक पूरा हो चुका है, जिसके बाद संगठन अब नए नेतृत्व की तैयारी में जुट गया है।

चुनावी प्रक्रिया से पहले मई और जून में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस बार सदस्यता शुल्क 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है। संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर सदस्य संख्या बढ़ाना है।

cg-youth-congress-election: युवा कांग्रेस की चुनावी टीम जल्द रायपुर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी। इस बार चुनाव को ब्लॉक स्तर तक विस्तार दिया जा रहा है। सदस्यता से लेकर मतदान तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता और भागीदारी बढ़ाने का दावा किया जा रहा है।

चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले मतदान कराया जाएगा और इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। अंतिम चयन वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के चयन में उम्र भी अहम भूमिका निभाएगी और 1989, 1990 तथा 1991 आयु वर्ग के दावेदारों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि पिछली बार प्रदेश में 11 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए थे और इस बार इससे भी अधिक युवाओं के जुड़ने की उम्मीद है।

cg-youth-congress-election: प्रदेशभर में कई दावेदार सक्रिय हो चुके हैं। संभावित नामों में अनिमेष सिंह, हनी बग्गा, शैलेंद्र बंजारे, हर्षिता बघेल, मनहण वर्मा, सत्येंद्र चेलक और प्रशांत बोगड़े शामिल हैं। वहीं, भावेश शुक्ला, आदिल खेरानी, आदित्य भगत, निखिल कांत साहू और संदीप वोरा के नाम भी चर्चा में हैं। ऐसे में इस बार युवा कांग्रेस का चुनाव नए चेहरों, डिजिटल वोटिंग और बड़े सदस्यता अभियान के कारण काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here