इंदौर में दो बड़ी घटनाएं! बस स्टैंड पर गैंगवार जैसी स्थिति तो पितृ पर्वत के पास दर्दनाक सड़क हादसा

0
100

Indore bus stand violence and road accident : इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित सरवटे बस स्टैंड पर बस संचालकों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार रात अचानक हिंसा में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार से पांच बदमाश दो युवकों को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हैरानी की बात यह रही कि मारपीट के बाद कुछ आरोपी खुद ही थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने लगे, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।

पितृ पर्वत के पास दर्दनाक सड़क हादसा

इसी बीच इंदौर देपालपुर रोड पर पितृ पर्वत के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दिव्यांशी सोलंकी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देपालपुर-हातोद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

इस दर्दनाक हादसे का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

इंदौर में बढ़ती घटनाओं से चिंता

लगातार सामने आ रही आपराधिक और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं ने शहर में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन दोनों मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here