Monday, September 21, 2026
Home National West Bengal Election Live : बंगाल में ‘खेला’ खत्म: भवानीपुर में सुवेंदु...

West Bengal Election Live : बंगाल में ‘खेला’ खत्म: भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी पटखनी, 15 हजार से अधिक वोटों से जीते

West Bengal Election Live : कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे राज्य की सत्ता की तस्वीर बदल दी है। भवानीपुर विधानसभा सीट, जो ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट रही है, वहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने शानदार जीत दर्ज की है। 20वें राउंड की अंतिम गिनती के बाद सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

मैच जैसा रोमांच: 16वें राउंड से पलटी बाजी इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले। शुरुआती राउंड्स में दोनों के बीच फासला कम था, लेकिन 16वें राउंड के बाद सुवेंदु ने जो बढ़त बनानी शुरू की, वह अंत तक बढ़ती ही गई।

  • 19वां राउंड: सुवेंदु अधिकारी (72,932 वोट) | ममता बनर्जी (57,924 वोट) — बढ़त 15,008।

  • 20वां राउंड (अंतिम): सुवेंदु अधिकारी (73,463 वोट) | ममता बनर्जी (58,349 वोट) — अंतिम जीत 15,114 वोटों से।

बंगाल में ‘कमल’ का उदय पिछली बार 77 सीटों पर सिमटने वाली भाजपा ने इस बार ‘सुनार बांग्ला’ के नारे के साथ 200 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भवानीपुर में ममता बनर्जी की इस हार को टीएमसी के पतन और भाजपा के बढ़ते जनाधार के सबसे बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here