Guru Ghasidas Jayanti Tundri : टुंडरी में गुरु घासीदास जयंती का गरिमामय समापन : शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पंथी नृत्य में सलिहा की बालिकाओं ने मारी बाजी

VIKASH KHALKHO

Guru Ghasidas Jayanti Tundri : टुंडरी (बलौदाबाजार): ग्राम टुंडरी में आयोजित तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का भव्य समापन सामाजिक एकता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सतनाम संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन बाबा के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन उपस्थित रहे।

जैतखांभ पर पालो चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धा

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्याम टंडन द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से जैतखांभ पर पालो चढ़ाकर की गई। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश आज के समय में सबसे अधिक प्रासंगिक है। सरपंच प्रतिनिधि सोहन साहू ने भी सामाजिक समरसता और भाईचारे पर जोर देते हुए बाबा के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पंथी नृत्य प्रतियोगिता: सलिहा की टीम रही अव्वल

समारोह का मुख्य आकर्षण पंथी नृत्य प्रतियोगिता रही, जिसमें कुल 7 दलों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कला और भक्ति के अनूठे संगम में बालिका पंथी पार्टी, सलिहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार राजा गुरु बालकदास अखाड़ा दल, मुंगेली को मिला, जबकि पंथी डांस ग्रुप, तुलसी तृतीय स्थान पर रहा।

धूमधाम से निकली सतनाम शोभा यात्रा

समापन के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में सतनामी समाज के हजारों लोग शामिल हुए। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए समाजजनों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। मंच पर बसपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद साहू, उपसरपंच आशीष वैष्णव, घनश्याम पाटले सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन समस्त सतनामी समाज, टुंडरी के तत्वावधान में किया गया। आयोजकों ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी कलाकारों, अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *