Huma Qureshi Wedding : हुमा कुरैशी बनेंगी दुल्हन! लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ शादी की खबरें हुईं तेज

0
82

Huma Qureshi Wedding : मुंबई: अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि 39 वर्षीय हुमा कुरैशी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि इस कपल ने अमेरिका (US) में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है, जिसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है शादी मीडिया रिपोर्ट्स और ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की जानकारी के मुताबिक, हुमा और रचित साल 2026 के अंत तक विवाह सूत्र में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी के लिए अक्टूबर के आखिर या नवंबर 2026 की तारीखें तय की जा सकती हैं। हालांकि, अभी तक हुमा या रचित की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है, लेकिन करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित के साथ कहां घूमने निकलीं हुमा कुरैशी? एयरपोर्ट पर  दोनों साथ आए नजर; वीडियो वायरल - Huma Qureshi Spotted With Rumored Boyfriend  Rachit Singh At ...

3 साल का साथ और वाराणसी-दिल्ली का कनेक्शन हुमा कुरैशी (दिल्ली) और रचित सिंह (वाराणसी) पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि हुमा अपने होने वाले पति रचित से उम्र में करीब 6 महीने बड़ी हैं। इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर और प्राइवेट रखा है, लेकिन अब वे इसे आधिकारिक नाम देने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here