West Bengal Election Result 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त, भवानीपुर में कांटे की टक्कर

Rahul Goshwami

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। 293 सीटों पर हुए मतदान के बाद अब यह तय होने जा रहा है कि बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी।

इस बार चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच माना जा रहा है। रिकॉर्ड मतदान के बाद राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

भवानीपुर सीट पर दिलचस्प मुकाबला

राज्य की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर पर शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी 6,380 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब तक 4,822 वोट मिले हैं। हालांकि अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है, ऐसे में वोटों का अंतर लगातार बदल सकता है।भवानीपुर सीट को इस चुनाव की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में गिना जा रहा है।
Read more : बंगाल चुनाव 2026: BJP बहुमत के करीब, शुभेंदु का दावा- भवानीपुर में भी जीतेंगे

भगवानगोला सीट पर हुमायूं कबीर पीछे

भगवानगोला विधानसभा क्षेत्र से शुरुआती रुझानों में हुमायूं कबीर 7,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती चरण में विपक्षी उम्मीदवार को मजबूत बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।हालांकि मतगणना के आगामी राउंड में तस्वीर बदल सकती है, लेकिन फिलहाल यह सीट विपक्ष के पक्ष में जाती नजर आ रही है।

झाड़ग्राम सीट पर BJP की बढ़त

झाड़ग्राम विधानसभा सीट पर भी बीजेपी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। यह सीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे थे और स्थानीय लोगों के बीच झालमुड़ी खाते हुए नजर आए थे।अब शुरुआती मतगणना में बीजेपी की बढ़त ने इस सीट को और सुर्खियों में ला दिया है।

बंगाल में किसकी बनेगी सरकार?

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर मतदान कराया गया था। चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न हुआ था।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुरुआती रुझान बीजेपी के लिए उत्साहजनक हो सकते हैं, लेकिन अंतिम परिणाम आने तक स्थिति बदलने की पूरी संभावना बनी हुई है।

मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

मतगणना के दौरान राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *