Monday, May 4, 2026
36.1 C
Raipur

Election Results 2026 : पांच राज्यों के चुनावी रुझान: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में BJP बहुमत पार

नई दिल्ली :  देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के साथ ही शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं असम में BJP बहुमत के आंकड़े से आगे निकलती दिखाई दे रही है।

केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) बढ़त बनाए हुए है, जबकि तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया है।

बंगाल में हर राउंड के साथ बदल रही तस्वीर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। राज्य की 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना हो रही है, क्योंकि एक सीट पर पुनर्मतदान होना बाकी है।

शुरुआती रुझानों में BJP ने बढ़त बनाई थी, लेकिन अब TMC लगातार अंतर कम करती दिखाई दे रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक BJP 141 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC 135 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ था और 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई थी।
Read more : West Bengal Election Results 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, TMC पिछड़ी

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

नंदीग्राम सीट से BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ी बढ़त मिलने के बाद हिंदू और सनातनी मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शुरुआती राउंड में मुस्लिम बहुल बूथों की गिनती हुई थी, जिससे ममता बनर्जी आगे थीं, लेकिन हिंदू बहुल बूथों की EVM खुलते ही BJP ने बढ़त हासिल कर ली।उनके बयान के बाद बंगाल की राजनीति और ज्यादा गर्मा गई है।

पनिहाटी सीट पर RG Kar पीड़िता की मां आगे

पश्चिम बंगाल की पनिहाटी सीट से BJP उम्मीदवार और आरजी कर रेप पीड़िता की मां बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक वे करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रही हैं।इस सीट पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है क्योंकि महिला सुरक्षा का मुद्दा चुनाव में बड़ा मुद्दा रहा है।

असम में BJP बहुमत के पार

असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

126 सीटों वाले असम में BJP 66 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दल फिलहाल मुकाबले में प्रभावी नजर नहीं आ रहे।राज्य में इस बार 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था।

केरल में UDF की मजबूत बढ़त

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। शुरुआती रुझानों में UDF ने बड़ी बढ़त बनाई है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जनता ने उनके संदेश को स्वीकार किया है और उन्हें स्थिर सरकार देने का मन बना लिया है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यही रुझान जारी रहे तो केरल में सत्ता परिवर्तन संभव है।

तमिलनाडु में TVK का बड़ा प्रदर्शन

तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने सबसे बड़ा राजनीतिक सरप्राइज दिया है। शुरुआती रुझानों में TVK 102 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं AIADMK 73 और सत्ताधारी DMK 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। TVK की अप्रत्याशित बढ़त के बाद विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुडुचेरी में भी मुकाबला दिलचस्प

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी रुझान तेजी से बदल रहे हैं। यहां यह तय होना बाकी है कि रंगास्वामी सरकार सत्ता में लौटेगी या विपक्ष नया समीकरण बनाएगा।

दोपहर तक साफ होगी तस्वीर

फिलहाल सभी राज्यों में मतगणना जारी है और हर राउंड के साथ राजनीतिक तस्वीर बदलती नजर आ रही है। दोपहर तक यह लगभग साफ हो जाएगा कि किन राज्यों में सत्ता बरकरार रहेगी और कहां बदलाव देखने को मिलेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

West Bengal Election Results 2026 : BJP की बढ़त से बदले समीकरण, मतगणना के बीच बांकुरा में झड़प

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

West Bengal Election Results 2026 : TMC के गढ़ों में BJP की सेंध, भवानीपुर में ममता आगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

West Bengal Election Result 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त, भवानीपुर में कांटे की टक्कर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों...

West Bengal Election Results 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, TMC पिछड़ी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

बंगाल चुनाव 2026: BJP बहुमत के करीब, शुभेंदु का दावा- भवानीपुर में भी जीतेंगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

Related Articles

Popular Categories