HomeNationalKolkataWest Bengal Election Results 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत,...

West Bengal Election Results 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, TMC पिछड़ी

Date:

Related stories

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। शुरुआती ट्रेंड्स में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) पिछड़ती दिखाई दे रही है।

राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक BJP करीब 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि TMC लगभग 90 सीटों पर आगे चल रही है।

रिकॉर्ड मतदान के बाद बदला सियासी समीकरण

इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न हुए थे। चुनाव में रिकॉर्ड स्तर पर 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे राजनीतिक विश्लेषक बदलाव की लहर से जोड़कर देख रहे हैं।

चुनाव के दौरान राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।
Read more : बंगाल चुनाव 2026: BJP बहुमत के करीब, शुभेंदु का दावा- भवानीपुर में भी जीतेंगे

भवानीपुर बनी सबसे चर्चित सीट

पूरे बंगाल चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी आगे चल रही हैं, लेकिन BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि आगे के राउंड में स्थिति बदल सकती है।भवानीपुर सीट को सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं बल्कि बंगाल की राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है।

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी आगे

नंदीग्राम सीट पर भी मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। शुरुआती रुझानों में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि राज्य में “हिंदुओं ने एकतरफा मतदान किया है” और BJP ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि BJP बंगाल में नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करना चाहती है।

उत्तर बंगाल से लेकर कोलकाता तक BJP का असर

शुरुआती रुझानों में BJP सिर्फ उत्तर बंगाल के अपने पारंपरिक गढ़ों तक सीमित नहीं दिख रही, बल्कि पार्टी ने मेदिनीपुर, आसनसोल, झारग्राम और हावड़ा जैसे इलाकों में भी मजबूत बढ़त बनाई है।

रामपुरहाट सीट पर BJP उम्मीदवार धुर्वो साहा आगे चल रहे हैं, जबकि कुछ सीटों पर TMC ने भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। बीरभूम जिले की हंसन, नलहाटी और मुरारुई सीटों पर TMC उम्मीदवार बढ़त में हैं।

BJP नेताओं ने जताया जीत का भरोसा

BJP के कई वरिष्ठ नेताओं ने शुरुआती रुझानों के बाद सरकार बनने का दावा किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है।

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह चुनाव बंगाल के इतिहास का एक “ऐतिहासिक मोड़” साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य अब “विकास की राजनीति” की ओर बढ़ रहा है।

कांग्रेस और वाम दलों का कमजोर प्रदर्शन

कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन शुरुआती रुझानों में बेहद कमजोर नजर आ रहा है। कुछ सीटों पर बढ़त के बावजूद विपक्षी गठबंधन मुकाबले में प्रभावी दिखाई नहीं दे रहा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here