CG NEWS: मज़दूर दिवस पर बचेली में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, देशभर के कवियों ने बांधा समां

Sanjay Sahu

बचेली: फकरे आलम खान/ अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा बचेली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (गेट नंबर–02) के सामने किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही और देर रात तक काव्य की सरिता बहती रही।

CG NEWS:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी बायोम बचेली कॉम्प्लेक्स के प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली रहे। विशिष्ट अतिथियों में महेश नायर (जीएम–एचआर), सौरभ मिश्रा (डीजीएम–एचआर), प्रह्लाद कुमार साहू (टाउन इंस्पेक्टर, बचेली), अभय सिंह (अध्यक्ष, सेंट्रल कमेटी, MMWU–INTUC, दल्लीराजहरा), ए.के. सिंह (सचिव, MMWU, किरंदुल) एवं डॉ. अरविंद पांडेय (मेडिकल ऑफिसर, एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल, बचेली) शामिल रहे।

READ MORE: CG NEWS : करनौद में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

CG NEWS:कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि द्वारा आमंत्रित कवियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

CG NEWS:कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रायपुर के गीतकार मीर अली मीर ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं से माहौल को भावुक बनाया, वहीं मंदसौर के मुन्ना बैटरी ने हास्य-व्यंग्य से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

CG NEWS:लखनऊ के व्यंग्यकार पंकज प्रसून ने समसामयिक विषयों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत किया। प्रतापगढ़ की कवयित्री प्रीति पाण्डेय ने अपनी संवेदनशील रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया, जबकि सतना के कामता माखन ने बघेली शैली में हास्य का तड़का लगाकर कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा।

CG NEWS:कार्यक्रम का संचालन आगरा के एलेश अवस्थी ने प्रभावशाली ढंग से किया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह बना रहा।

READ MORE: CG ACCIDENT : जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: यात्री बस पलटी, 50 घायल, 4 की हालत गंभीर

CG NEWS:अंत में MMWU (INTUC) के सचिव आशीष यादव ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

CG NEWS:पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *