CG NEWS: छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स पर सख्ती: जबलपुर हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय के सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

Sanjay Sahu

रायपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने कहा है कि वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

READ MORE: CG NEWS: रायपुर: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

CG NEWS: सीएम साय ने सभी वाटर स्पोर्ट्स स्थलों पर लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और अन्य सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य करने के साथ प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही इमरजेंसी सिस्टम को हर समय सक्रिय स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

CG NEWS: उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टरों को पूरे मामले की लगातार निगरानी और नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE: CG NEWS: बिलासपुर में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश से मिली गर्मी से राहत

CG NEWS: उल्लेखनीय है कि जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के कदम उठाए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *