Saturday, May 2, 2026
36.1 C
Raipur

Barwani JAYES Protest News : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग; उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Barwani JAYES Protest News : बड़वानी: जिला मुख्यालय पर आज जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। जॉगर्स पार्क से लेकर एसपी कार्यालय तक निकाली गई विशाल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घेराव किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण थाना नागलवाड़ी में जयस पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज अपराध क्रमांक 0060/2026 है, जिसे संगठन ने पूरी तरह झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया है।

द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप: जयस जिला प्रभारी मुन्ना मोरे और मीडिया प्रभारी विनोद डावर ने आरोप लगाया कि 17 मार्च 2026 को उनके विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर पूरी तरह निराधार है। उनका कहना है कि एक दुर्घटना के मामले में जनहित की आवाज उठाने पर पुलिस ने बदले की भावना से यह द्वेषपूर्ण कार्रवाई की है। जयस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू पटेल ने इसे आदिवासी समाज की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी: जयस प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यह एफआईआर खारिज नहीं की गई, तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ेगा।

पुलिस का पक्ष: मामले में एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने बताया कि बालसमुद पुलिस चौकी में भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में पूर्व में प्रकरण दर्ज किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि जयस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है और पूरे घटनाक्रम की वर्तमान में गहन जांच की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

BRAHMOS-HYPERSONIC-NEWS: DRDO का बड़ा खुलासा, जल्द भारत के पास होगी ‘अजेय’ हाइपरसोनिक मिसाइल

BRAHMOS-HYPERSONIC-NEWS: भारत ने आधुनिक युद्ध की जरूरतों को देखते...

AI-EARBUDS-TECH: 40 भाषाएं, हार्ट रेट और AI… क्या ये Earbuds भविष्य बदल देंगे?

AI-EARBUDS-TECH: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब ईयरबड्स सिर्फ म्यूजिक...

ARMY-JAWAN-WELCOME: 18 साल बाद गांव लौटे फौजी बेटे का ऐसा स्वागत, हर आंख हुई नम

ARMY-JAWAN-WELCOME: शाजापुर जिले के अकोदिया क्षेत्र में भारतीय सेना...

Related Articles

Popular Categories