Makdi Girls Hostel Result : माकड़ी कन्या छात्रावास का ऐतिहासिक परिणाम: 10वीं और 12वीं में 100% छात्राएं सफल; दिशा और ललिता-फुलेशा ने मारी बाजी

0
278

Makdi Girls Hostel Result : रोशन सेन/माकड़ी: शिक्षा के क्षेत्र में माकड़ी स्थित प्री/पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास ने इस वर्ष एक बड़ी मिसाल कायम की है। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रावास की सभी छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है, जिससे संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इस उपलब्धि ने न केवल छात्रावास बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

10वीं में सभी छात्राओं ने पाई प्रथम श्रेणी: कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रावास की कुल 14 छात्राएं सम्मिलित हुई थीं और गौरव की बात यह है कि सभी 14 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक अर्जित किए हैं। इनमें दिशा नेताम ने 84.33% अंकों के साथ छात्रावास में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं डिलेश्वरी बघेल 81.66% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

12वीं में भी रहा दबदबा: कक्षा 12वीं में भी छात्रावास का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जहाँ शामिल सभी 13 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इनमें से 9 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 4 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है। 12वीं में ललिता और फुलेशा ने 76.8% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जुला और विनती 75.8% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इस सफलता का श्रेय छात्राओं के कड़े परिश्रम, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और छात्रावास के अनुशासित माहौल को दिया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here