Thursday, June 18, 2026
36.8 C
Raipur

National Tuberculosis Eradication Program : उच्च जोखिम गाँवों में चेस्ट एक्स-रे एवं बलगम जाँच के माध्यम से टीबी की पहचान, टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत साजा ब्लॉक में सफल संचालन

National Tuberculosis Eradication Program : बेमेतरा/साजा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत, माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री जी की मंशा के अनुरूप कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. बी.एल. राज के मार्गदर्शन में साजा विकासखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

National Tuberculosis Eradication Program : खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उच्च जोखिम वाले गाँवों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत उन व्यक्तियों को उच्च जोखिम श्रेणी में रखा गया है, जिनमें—पूर्व में टीबी का उपचार करा चुके मरीज, टीबी रोगियों के घरेलू संपर्क, 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध, कुपोषित व्यक्ति, धूम्रपान करने वाले, मधुमेह से ग्रसित, नशा/शराब सेवन करने वाले, भीड़भाड़ या सामूहिक स्थलों में रहने वाले, तथा ईंट-भट्ठा, खदान, क्रशर मशीन एवं राइस मिल में कार्यरत श्रमिक शामिल हैं।

National Tuberculosis Eradication Program : अभियान के तहत लक्षणयुक्त व्यक्तियों की चेस्ट एक्स-रे (Hand Held X-Ray) एवं बलगम (सपुटम) जाँच की जा रही है। जाँच में टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों का उपचार तुरंत प्रारंभ किया जा रहा है। यह 100 दिवसीय अभियान 24 मार्च से प्रारंभ होकर निरंतर संचालित है, जिसमें मरीजों को डॉट्स एवं टीपीटी के तहत उपचार प्रदान किया जा रहा है।

National Tuberculosis Eradication Program : अभियान के प्रथम चरण में घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की लाइन लिस्ट तैयार की गई थी। उसी के आधार पर वर्तमान में उच्च जोखिम वाले गाँवों में माइक्रोप्लान के अनुसार जाँच कार्य किया जा रहा है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार साजा विकासखंड के कुल 47 गाँवों को उच्च जोखिम क्षेत्र में चिन्हित किया गया है।

National Tuberculosis Eradication Program : अब तक देवकर, अकलवारा, सहसपुर, नवकेशा, थानखम्हरिया, ओड़िया, तेंदो, परसबोड़ सहित सभी चिन्हित गाँवों में स्क्रीनिंग एवं जाँच कार्य किया जा रहा है। साथ ही टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन एवं पोषण आहार लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

National Tuberculosis Eradication Program : खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. वर्मा एवं बीपीएम लोकेश साहू के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। खंड वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक श्री पुरन दास द्वारा सतत सुपरविजन किया जा रहा है।

National Tuberculosis Eradication Program : इस कार्य में जिला कार्यक्रम समन्वयक संपत्ति बंजारे, हैंड हेल्ड एक्स-रे टेक्नीशियन जावेद खान, सैज टंडन, सीएचओ, आरएचओ संजय दास मानिकपुरी, के. देशमुख, गुलाब टंडन तथा मितानिन कार्यकर्ता—सविता, पुष्पा अनंत, सुनीता तिवारी सहित समस्त स्वास्थ्य अमला एवं एमटी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories