Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Top Global University Admission : शान्वी की ‘Global’ उड़ान: छत्तीसगढ़ की बेटी...

Top Global University Admission : शान्वी की ‘Global’ उड़ान: छत्तीसगढ़ की बेटी के मुरीद हुए दुनिया के Top University, मिला Scholarship का ऑफर

Top Global University Admission : गौरी शंकर गुप्ता/रायपुर: प्रतिभा और दृढ़ संकल्प जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है। छत्तीसगढ़ की बेटी शान्वी मित्तल ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। वेल्हम गर्ल्स स्कूल (देहरादून) की छात्रा शान्वी ने आईसीएसई (ICSE) बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी शैक्षणिक योग्यता का लोहा मनवाया है।

दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में मची होड़: शान्वी की मेधा का आलम यह है कि न्यूयॉर्क से लेकर पेरिस तक के विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों ने उन्हें प्रवेश के लिए आमंत्रित किया है। अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और बोस्टन यूनिवर्सिटी, स्विट्जरलैंड के ईएचएल हॉस्पिटलिटी बिजनेस स्कूल और पेरिस के ले कोर्डन ब्लू जैसे संस्थानों ने शान्वी को न केवल प्रवेश का न्योता दिया है, बल्कि भारी-भरकम स्कॉलरशिप का प्रस्ताव भी दिया है।

सफलता का मंत्र: अनुशासन और छोटे लक्ष्य: अपनी सफलता पर शान्वी का कहना है कि उन्होंने कभी घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं की, बल्कि हर दिन के लिए छोटे लक्ष्य निर्धारित किए। वे अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के भरोसे को देती हैं। शान्वी के दादा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और पिता नितिन अग्रवाल सहित पूरे परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

दिग्गजों ने दी बधाई: शान्वी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल सहित कई गणमान्य हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दिग्गजों का मानना है कि शान्वी जैसी बेटियां समाज के लिए रोल मॉडल हैं, जो वैश्विक स्तर पर भारत का नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here