Operation Shankhnaad Raigarh : “ऑपरेशन शंखनाद” का प्रहार: भूपदेवपुर में गौवंश तस्करी विफल, स्कार्पियो छोड़कर भागे तस्कर

0
95

Operation Shankhnaad Raigarh : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस ने पशु तस्करों के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। भूपदेवपुर पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात घेराबंदी कर एक लाल रंग की स्कार्पियो से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे गौवंश को मुक्त कराया है। पुलिस की सक्रियता देख तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

फर्जी नंबर प्लेट का खेल: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को ग्राम कछार में संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी। पीछा करने पर तस्करों की गाड़ी खेत की मेड़ में फंस गई, जिसके बाद वे वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहन (OR-02 BL-2698) की तलाशी लेने पर उसमें दो मवेशी अमानवीय स्थिति में बंधे हुए मिले। जांच में खुलासा हुआ कि तस्करों ने पहचान छिपाने के लिए वाहन पर मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

आरोपियों की तलाश जारी: पुलिस ने मौके से स्कार्पियो के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। थाना भूपदेवपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में गौवंश तस्करी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी और तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here