Thursday, April 30, 2026
33.1 C
Raipur

West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में पहली बार BJP सरकार बनने के संकेत! ममता की वापसी पर सस्पेंस…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोनों चरणों का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। राज्य की कुल 294 सीटों पर हुए मतदान के बाद अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस बार चुनावी माहौल में सबसे बड़ी चर्चा एग्जिट पोल को लेकर हो रही है, जिनमें कई सर्वे भाजपा को स्पष्ट बढ़त देते नजर आ रहे हैं।

राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को 152 सीटों पर हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले गए। खास बात यह रही कि इस बार चुनाव के दौरान बड़े स्तर पर हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई।

एग्जिट पोल में BJP को बढ़त

कई एग्जिट पोल्स ने पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने की संभावना जताई है। Praja Polls के अनुसार भाजपा को 178 से 208 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 85 से 110 सीटों तक सिमट सकती है।

वहीं PMARQ के सर्वे में भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार TMC को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं।
Read more : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर! अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कांटे की टक्कर का दावा भी

कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जो मुकाबले को बेहद करीबी बता रहे हैं। People’s Insight के अनुसार भाजपा को 144 से 154 सीटें और TMC को 138 से 150 सीटें मिल सकती हैं। यह आंकड़े संकेत देते हैं कि बंगाल में सरकार गठन के लिए आखिरी सीट तक मुकाबला हो सकता है।

JVC एग्जिट पोल ने भी भाजपा और TMC के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान जताया है। इस सर्वे के मुताबिक BJP को 138-159 सीटें और TMC को 131-152 सीटें मिलने की संभावना है।

ममता बनर्जी ने जताया भरोसा

एग्जिट पोल के दावों के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं का कहना है कि इस बार बंगाल में “परिवर्तन” तय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के कई बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी थी। वहीं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने भी लगातार जनसभाएं और रोड शो किए।

सबसे कम सीटें BJP को किस सर्वे में?

People’s Pulse एग्जिट पोल भाजपा के लिए सबसे कमजोर अनुमान देने वाला सर्वे माना जा रहा है। इस पोल में BJP को केवल 95 से 110 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि TMC को 117 से 187 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

4 मई को साफ होगी तस्वीर

पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का बहुमत जरूरी है। पिछले विधानसभा चुनाव में TMC ने 215 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। हालांकि इस बार एग्जिट पोल राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं या ममता बनर्जी एक बार फिर सभी अनुमानों को गलत साबित कर सत्ता में वापसी करती हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगा बड़ा प्रस्ताव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र...

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को मिली नई कमान! बने CISF साउथ जोन-2 के DIG

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस...

मध्य प्रदेश में आज स्वगणना का आखिरी दिन, 1 मई से शुरू होगी घर-घर जनगणना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश में चल रही...

IPL मैच देखने पहुंचे विनोद कांबली! वायरल वीडियो ने फैंस को किया भावुक…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का...

भोपाल में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन! MDMA ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

Related Articles

Popular Categories