Janjgir Champa Police Action : शिकार की साजिश बनी मौत का फंदा: साथी को खंभे पर चढ़ाकर करंट लगवाया, मौत के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Janjgir Champa Police Action : जांजगीर-चांपा: जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही और अवैध तरीके से बिजली चोरी कर शिकार करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खंभे से तार जोड़ते समय लगा झटका: मामला 19 फरवरी का है, जब ग्राम लेवई निवासी वीरेंद्र बंजारे, रामसिंह, अक्षय, मुकेश और अनिल लहरे छाता जंगल में शिकार के लिए जीआई तार फैला रहे थे। करंट प्रवाहित करने के लिए अनिल लहरे 11 केवी के खंभे पर चढ़ा, तभी अचानक जोरदार करंट लगने से वह नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानबूझकर जोखिम में डाली जान: पुलिस विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने सुरक्षा उपकरणों के अभाव और खतरे की जानकारी होने के बावजूद अनिल को खंभे पर चढ़ाया था। पुलिस ने इसे गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में रखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 3(5) और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों— वीरेंद्र बंजारे, रामसिंह, अक्षय बंजारे और मुकेश खुटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *