IndiGo Airlines Rules Update: हवाई सफर से पहले जान लें नया नियम; IndiGo ने एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज में की भारी बढ़ोतरी

Sanjay Sahu
IndiGo Airlines Rules Update

IndiGo Airlines Rules Update: रायपुर: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका लगा है। देश की जानी-मानी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने अपने विमानों में एक्स्ट्रा सामान (अतिरिक्त बैगेज) ले जाने के नियमों में बदलाव करते हुए शुल्क काफी बढ़ा दिया है। घरेलू उड़ानों (डोमेस्टिक फ्लाइट्स) के लिए इस चार्ज में 59 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (इंटरनेशनल फ्लाइट्स) के लिए यह शुल्क पहले के मुकाबले तीन गुना से भी ज्यादा कर दिया गया है।

IndiGo Airlines Rules Update: आमतौर पर हवाई सफर के दौरान यात्रियों को 15 किलो तक का सामान मुफ्त में ले जाने की इजाजत होती है। लेकिन अगर सामान का वजन इससे ज्यादा होता है, तो यात्रियों को अलग से चार्ज देना पड़ता है। नए नियमों के मुताबिक, घरेलू उड़ानों में चेक-इन लगेज के अलावा अगर यात्री अपने साथ 7 से 15 किलो के बाद एक्स्ट्रा 3 किलो तक का हैंड लगेज ले जाते हैं, तो पहले उन्हें 975 रुपये देने पड़ते थे। अब इस शुल्क को बढ़ाकर सीधे 1,650 रुपये कर दिया गया है।

IndiGo Airlines Rules Update: इसी तरह इंटरनेशनल फ्लाइट्स में भी नियमों को काफी सख्त कर दिया गया है। पहले जहाँ 8 किलो तक के अतिरिक्त सामान के लिए करीब 800 रुपये और उसके बाद प्रति किलो 100 रुपये चार्ज लिया जाता था, वहीं अब यात्रियों को भारी-भरकम जेब ढीली करनी होगी। इंडिगो के इस फैसले से हवाई यात्रियों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बजट एयरलाइन होने के बावजूद कंपनी लगातार कैंसिलेशन और लगेज के नाम पर मनमाना चार्ज बढ़ा रही है, जिससे अब हवाई यात्रा आम जनता के बजट से बाहर होती जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *