Raipur Crime : रायपुर में गांजा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: 7.5 करोड़ की संपत्ति जब्ती की तैयारी, SAFEMA कोर्ट में आवेदन

0
77
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कुख्यात आरोपी रवि साहू की करीब 7.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Raipur Crime : पुलिस कमिश्नरेट ने इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर SAFEMA कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया है। मामले में 5 मई को सुनवाई निर्धारित है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आरोपी की चल और अचल संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Crime : यह कार्रवाई SAFEMA एक्ट के तहत की जा रही है, जिसके अंतर्गत तस्करी और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। पुलिस ने आरोपी की संपत्तियों में मकान, जमीन और अन्य निवेश का ब्यौरा जुटाकर कोर्ट में पेश किया है।

Raipur Crime : रवि साहू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित 55 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसने गांजा तस्करी के जरिए अवैध रूप से बड़ी संपत्ति अर्जित की है।

Raipur Crime : अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की आर्थिक कार्रवाई का उद्देश्य तस्करों की वित्तीय ताकत को खत्म करना है। फिलहाल कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here