भोपाल दंपति ने गोद ली मासूम को हाईवे पर छोड़ा, श्योपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल के एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में रहने वाले दंपति आकाश और कृतिका पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने गोद ली गई ढाई साल की मासूम बच्ची को श्योपुर के पास हाईवे किनारे छोड़ दिया। यह घटना 18 अप्रैल की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा बाद में हुआ।

400 किलोमीटर दूर लावारिस मिली मासूम

जानकारी के अनुसार, बच्ची लगभग 400 किलोमीटर दूर श्योपुर के पास लावारिस हालत में मिली। बच्ची इतनी छोटी है कि वह अपने माता-पिता या घर का पता भी नहीं बता सकी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
Read more : भोपाल : पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक बदलाव, लॉरेंस गैंग के नाम पर संगठित अपराध तो किसान आंदोलन की चेतावनी

दंपति की गिरफ्तारी और गंभीर आरोप

श्योपुर पुलिस ने जांच के बाद भोपाल के इस दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची को गोद लेने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे हाईवे पर छोड़ दिया गया।

मानव तस्करी एंगल से जांच

पुलिस इस पूरे मामले को केवल घरेलू विवाद नहीं बल्कि मानव तस्करी से भी जोड़कर देख रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

CWC में पेश, सोशल मीडिया से पहचान अभियान

पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) में पेश किया है। उसकी पहचान और परिजनों की जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *