Thursday, September 10, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP News: महिला अधिकारों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ...

MP News: महिला अधिकारों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ बड़वानी में पुतला दहन

MP News: बड़वानी में महिला अधिकारों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं कर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है।

इसी के विरोध में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।

MP News: कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष अंकुश भावसार, राजा सोलंकी, मंडल महामंत्री दीपक जेमन, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं महिला मोर्चा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, एल्डरमैन जया शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री मुनीर, निर्मला, निकिता भामधरे, प्रीति शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई।

MP News: प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण और महिलाओं के अधिकारों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपनी नाराजगी जताई।

MP News: ‘फोन किया तो सुनाई गालियां’ SP पर सिपाही ने लगाए गंभीर आरोप

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here