MP News: बीड़ी की चिंगारी बनी जानलेवा! ग्वालियर में 70 साल के बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Rahul Goshwami

MP News: ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसे में बीड़ी जलाते समय 70 वर्षीय बुजुर्ग की आग में झुलसकर मौत हो गई। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की पान पत्ते की गोठ इलाके की बताई जा रही है।

MP News: जानकारी के अनुसार, काशीराम कुशवाह घर के बाहर बैठे हुए थे और इसी दौरान उन्होंने लाइटर से बीड़ी जलाई। तभी चिंगारी उनके कपड़ों पर जा गिरी और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वे लपटों में घिर गए।

बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

MP News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग की मौत आग से हुई या किसी अन्य कारण से, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

MP News: महिला अधिकारों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ बड़वानी में पुतला दहन

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *