M.P News : बुरहानपुर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की आत्महत्या, खेत के कुएं में कूदकर दी जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने आत्महत्या कर ली। यह घटना तड़के सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है।

घर से निकलकर खेत पहुंचे

बताया जा रहा है कि विश्वनाथ पाटिल चुपचाप अपने घर से निकले और अपने गृह ग्राम बोहरडा स्थित खेत में पहुंचे। वहां उन्होंने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास शुरू किया।

तीन घंटे बाद निकाला गया शव

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Read more : CG Vyapam News: व्यापम ने बदला एग्जाम टाइम, अब सुबह इतने बजे से होंगी परीक्षाएं, यहां करें चेक

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

शोक में डूबा क्षेत्र

इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र और पाटिल परिवार के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम संस्कार कल पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

ABVP से शुरू हुआ सफर, इस्तीफे पर खत्म हुई मंत्री की पारी? जानिए धर्मेंद्र प्रधान की पूरी कहानी

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रीय राजनीति...

Related Articles

Popular Categories