Ambikapur News: IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला, दोस्तों के साथ भी मारपीट; आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sanjay Sahu
Ambikapur News

Ambikapur News: अंबिकापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक IPS अधिकारी के बेटे और उसके दोस्तों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बौरीपारा तालाब के पास की बताई जा रही है। मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने लेखांश कांत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कांत अपने दोस्तों के साथ बौरीपारा तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान नाम लेने को लेकर उनके बीच कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लेखांश कांत व उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मामले में गोलू उर्फ गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

सार्वजनिक स्थल पर मारपीट से कानून व्यवस्था पर सवाल

Ambikapur News: घटना के बाद सार्वजनिक स्थल पर हुई मारपीट को लेकर शहर की कानून व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *