mp news: आऊटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं पर बड़वानी में प्रदर्शन, सरकार से ठोस नीति की मांग

Rahul Goshwami

mp news: बड़वानी में आऊटसोर्स और ठेका कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई है। कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ठोस नीति बनाने की मांग की गई है।
mp news: शिक्षा बनी ‘बिजनेस’, किताब-ड्रेस में कमीशन और फीस से अभिभावक बेहाल

भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में यह ज्ञापन सौंपा गया, जिसे कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजा गया है।

mp news: ज्ञापन में विभिन्न विभागों और संस्थाओं में कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई अहम मांगें रखी गई हैं।

संघ ने मांग की है कि आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाई जाए, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन मिल सके। साथ ही श्रम कानूनों का सख्ती से पालन और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।

प्रमुख मांगों में 8 घंटे से अधिक काम पर अतिरिक्त भुगतान, समय पर वेतन, वेतन पर्ची, ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा, बिचौलिया प्रथा खत्म कर सीधे भुगतान, और समान काम के लिए समान वेतन शामिल हैं।

इसके अलावा सेवा सुरक्षा, साप्ताहिक अवकाश, दुर्घटना बीमा, कौशल विकास और नियमित भर्ती में अवसर देने की मांग भी उठाई गई है।

mp news: अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है और कर्मचारियों को कब तक राहत मिलती है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *