CSMCL overtime scam : CSMCL ओवरटाइम घोटाला: ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, मैनपावर एजेंसी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CSMCL overtime scam

CSMCL overtime scam : रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले को लेकर एसीबी-ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मैनपावर एजेंसी ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अभिषेक कुमार सिंह और अकाउंटेंट तिजऊ राम निर्मलकर शामिल हैं। दोनों को 19 अप्रैल 2026 को हिरासत में लिया गया।

CSMCL overtime scam : इस मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(बी), 8 और भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471 और 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया है।

CSMCL overtime scam : जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रवर्तन निदेशालय ने 29 नवंबर 2023 को रायपुर में तीन लोगों से 28.80 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। इस सूचना के आधार पर एसीबी-ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की।

CSMCL overtime scam : जांच में सामने आया कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम भुगतान के नाम पर मैनपावर एजेंसियों को करीब 115 करोड़ रुपये दिए गए। यह राशि शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलनी थी, लेकिन आरोप है कि यह रकम कर्मचारियों तक नहीं पहुंची।

CSMCL overtime scam : बताया जा रहा है कि एजेंसियों के जरिए इस राशि को कथित तौर पर कमीशन के रूप में निकाला गया और अधिकारियों व अन्य लोगों में बांटा गया। जांच में यह भी सामने आया है कि यह पैसा कथित रूप से अनवर ढेबर तक पहुंचाया जाता था।

CSMCL overtime scam : एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी कंपनी के बैंक खाते से निकाली गई 28.80 लाख रुपये की रकम को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में शामिल थे।

CSMCL overtime scam : दोनों आरोपियों को 20 अप्रैल 2026 को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ में इस मामले से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *