Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 26 एकड़ जमीन पर चला...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 26 एकड़ जमीन पर चला प्रसाशन का बुलडोजर…

रायपुर, 21 मई : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई : राजधानी रायपुर में अवैध कॉलोनाइज़ेशन के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) के अंतर्गत आने वाले डूंडा इलाके में 26 एकड़ सरकारी जमीन पर सालों से चल रही अवैध प्लाटिंग पर आखिरकार बुलडोजर चलाया गया।

जिला प्रशासन, नगर निगम और RDA की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाया और प्लाटिंग के लेआउट को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर बिना अनुमति, सड़कें, नालियां और प्लॉट सीमांकन कर बेचने की प्रक्रिया चल रही थी।

प्रशासन के अनुसार, यह जमीन आवासीय योजना के लिए आरक्षित है और किसी भी तरह की निजी प्लाटिंग गैरकानूनी है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम, भारी पुलिस बल और निगम के अमले की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की गई।

इस कार्रवाई से उन लोगों में हड़कंप मच गया है जो सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रियल एस्टेट कारोबार चला रहे थे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट की खरीदी से पहले वैधता की जांच जरूर करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here