CG News: बिलासपुर में Lenskart स्टोर्स पर प्रदर्शन, धार्मिक पहचान को लेकर विवाद गहराया

Rahul Goshwami

CG News: Bilaspur: देशभर में Lenskart के ड्रेस कोड को लेकर उठे विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भगवा ब्रिगेड से जुड़े करीब 20 कार्यकर्ता शहर के सरकंडा, व्यापार विहार और मुंगेली नाका चौक स्थित Lenskart स्टोर्स पर पहुंचे और कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई।

CG NEWS : शादी का झांसा, दुष्कर्म और वीडियो वायरल: आरोपी गिरफ्तार, लॉज प्रबंधन पर भी उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्टोर कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा बांधा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी हिंदू कर्मचारियों को तिलक, कलावा, बिंदी और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने से रोक रही है, जबकि अन्य समुदाय के धार्मिक परिधानों पर ऐसी पाबंदी नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे निर्देश वापस नहीं लिए गए तो आगे और कड़ा विरोध किया जाएगा।

CG News: Bilaspur: हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच Lenskart ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि उसने ग्राहकों और कर्मचारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुना है और अपने ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’ को अब सार्वजनिक और मानकीकृत कर दिया है।

कंपनी के अनुसार, नई गाइडलाइंस में सभी धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों—जैसे तिलक, बिंदी, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब और पगड़ी—को स्पष्ट रूप से अनुमति दी गई है। इन्हें किसी अपवाद के रूप में नहीं, बल्कि विविधता और पहचान के हिस्से के रूप में स्वीकार किया गया है।

CG News: Bilaspur: Lenskart ने यह भी कहा कि यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसे खेद है और भविष्य में सभी नीतियां समानता और सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित होंगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *