CG NEWS : पंचायत सचिव पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : अजय यादव /जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरमा में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरमा निवासी अजय कुमार खूटे (36 वर्ष) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी, लेकिन उसने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा नोटिस जारी किया गया। 7 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पंचायत सचिव अपने सहयोगियों के साथ नोटिस देने आरोपी के घर पहुंचे।

CG NEWS : इस दौरान आरोपी ने नोटिस लेने से इनकार कर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पंचायत सचिव लौटने लगे, तो आरोपी ने उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी दी और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे सचिव को चोटें आईं।

CG NEWS : घटना की रिपोर्ट पर बलौदा थाना में अपराध क्रमांक 143/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया गया।

CG NEWS : थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे और महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय की अहम भूमिका रही।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *