CG NEWS : जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी—कोतवाली पुलिस की सख्ती, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता / रायगढ़ । रायगढ़ में अब गुंडा बदमाशों के लिए साफ संदेश है—जमीन या किसी भी विवाद में दखल दिया तो सीधे कार्रवाई की जद में आना तय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के सख्त रुख के बाद पुलिस ने ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हस्तक्षेप कर धमकाने पहुंचे एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने देर रात दबोचकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार कल दिनांक 17/04/2026 को प्रार्थी आकाश वर्मा निवासी कोतरारोड शर्मा कॉलोनी रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि बड़े रामपुर स्थित उसकी कब्जे की जमीन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक खड़ा कर दिया गया था। उक्त भूमि को लेकर उसका अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। प्रार्थी द्वारा ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाया गया था, तभी अनावेदक पक्ष की ओर से दुर्गेश महंत मौके पर पहुंचा, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश है।

CG NEWS : मौके पर पहुंचकर दुर्गेश महंत ने क्रेन चालक को मारपीट की धमकी देते हुए वहां से भगाने का प्रयास किया और प्रार्थी पक्ष के साथ झगड़ा-लड़ाई करने पर उतारू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा तत्काल पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया, जहां से देर रात ही आरोपी दुर्गेश महंत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

CG NEWS : दुर्गेश महंत के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली में मारपीट एवं झगड़े के कई प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसे गुंडा बदमाश सूची में रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कोई भी गुंडा बदमाश किसी भी दुकान, जमीन या अन्य विवाद में दखल देगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : इसी के तहत आरोपी द्वारा अनावश्यक रूप से विवाद बढ़ाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के कृत्य पर उसके विरुद्ध धारा 170, 126/135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी द्वारा आरोपी को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में पुनः ऐसी शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

CG NEWS : जिले में गुंडा बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के जमीन, दुकान या अन्य विवादों में दखलंदाजी न करें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *