M.P में भीषण गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल-इंदौर में गर्मी से जनजीवन प्रभावित

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अप्रैल की शुरुआत में हुई बारिश के बाद अब राज्य में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रतलाम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है।

बड़े शहरों में भी पारा 40 पार

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। भोपाल में 41.4°C, जबलपुर में 41.7°C, इंदौर में 40.4°C और उज्जैन में 40.6°C तापमान दर्ज किया गया है। इससे शहरों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 अप्रैल के लिए लू की विशेष चेतावनी जारी की है। उज्जैन, रतलाम, दतिया, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। तेज धूप और गर्म हवाओं से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

कुछ इलाकों में मिल सकती है राहत

हालांकि, राहत की भी संभावना जताई गई है। 20 अप्रैल से पश्चिमी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल और छिंदवाड़ा जैसे इलाकों में मौसम बदल सकता है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *