Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore जलकांड पर राहुल गांधी का वार, बोले- घर-घर मातम, ऊपर से...

Indore जलकांड पर राहुल गांधी का वार, बोले- घर-घर मातम, ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान

rahul gandhi

Rahul Gandhi on Indore Water Contamination: इंदौर में दूषित और जहरीले पानी से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। यह गंभीर स्वास्थ्य संकट अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए मध्य प्रदेश सरकार और बीजेपी नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है।

राहुल गांधी का सरकार पर तीखा प्रहार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इंदौर में लोगों को पानी नहीं, बल्कि ज़हर बांटा गया और प्रशासन गहरी नींद में सोता रहा। उन्होंने कहा कि घर-घर मातम पसरा है, गरीब परिवार बेबस हैं और ऊपर से बीजेपी नेताओं के अहंकारी बयान सामने आ रहे हैं।राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि जब लोगों ने बार-बार गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत की, तो समय रहते सप्लाई क्यों नहीं रोकी गई? सीवर का पानी पीने की लाइन में कैसे मिला और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई कब होगी?

Read More : छत्तीसगढ़ में शराब होगी सस्ती! वैट टैक्स पूरी तरह खत्म, 1 अप्रैल 2026 से लागू

‘यह सवाल नहीं, जवाबदेही की मांग है’

कांग्रेस नेता ने कहा कि साफ पानी कोई एहसान नहीं, बल्कि हर नागरिक का जीवन का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का “डबल इंजन” शासन, लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व इस त्रासदी के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है।

अब तक 15 मौतें, 201 मरीज अस्पताल में भर्ती

Rahul Gandhi on Indore Water Contamination: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 201 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 32 की हालत गंभीर है और उन्हें ICU में रखा गया है। 71 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। भागीरथपुरा इलाके में भय का माहौल है और लोग पानी पीने से भी डर रहे हैं।

शौचालय के पास पाइपलाइन में लीकेज

जांच में सामने आया है कि भागीरथपुरा में एक पुलिस चौकी के पास स्थित शौचालय के समीप पीने के पानी की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज था। इसी कारण सीवर मिला पानी सप्लाई में चला गया। प्रशासन अब पूरी पाइपलाइन की जांच कर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here