CG Factory Fire : रायपुर: राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में स्थित एक डामर फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग बालाजी कार्बन एंड रिफैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में लगी, जहां से उठती आग की तेज लपटों और काले धुएं ने दूर-दूर तक लोगों को दहला दिया।
CG Factory Fire : सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
CG Factory Fire : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।











