Rajnandgaon News : 2 पंचायत सचिव निलंबित, कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जानें मामला

Parivesh
Rajnandgaon News

राजनांदगांव। Rajnandgaon News : ज़िले में सुशासन को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट संकेत दे दिया है कि लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह के निर्देशन में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तहत दो ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत अरजकुंड के सचिव भुवाल सिंह उईके और ग्राम पंचायत सांगिनकछार के सचिव नरेन्द्र कुमार वर्मा पर आवेदनों के निराकरण में लापरवाही और अनाधिकृत अनुपस्थिति का आरोप है। दोनों को उनके कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

प्रशासन की यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। ग्राम पंचायत बोदेला के सचिव कृष्ण कुमार साहू, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की सहायक विकास विस्तार अधिकारी सुश्री गायत्री डेकाटे और सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री सी. कुजूर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन्हें अब नियत समय में अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा।

प्रशासनिक संदेश साफ: जवाबदेही ही प्राथमिकता
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि जनहित से जुड़े कार्यों में ढिलाई या गैरजिम्मेदाराना रवैया किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। ‘सुशासन तिहार’ जैसे अभियानों का मूल उद्देश्य प्रशासन को जनता के और करीब लाना और सिस्टम में पारदर्शिता व जवाबदेही लाना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *