cg news: Raipur: रायपुर में हेरोइन के साथ युवक पकड़ा गया, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

Rahul Goshwami

cg news: Raipur: रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्री मेडिशाइन अस्पताल के पीछे एक व्यक्ति नशे का पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में मौजूद है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) के निर्देश पर एसीपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

CG NEWS : अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण व बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार—160 लीटर ज्वलनशील डीजल जब्त

cg news: Raipur: पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ ठाकुर, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 29 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

cg news: Raipur: फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे का यह सामान कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *