Monday, August 24, 2026
Home Sports IPL 2025 : IPL में भूचाल! जडेजा और सैम करन राजस्थान के...

IPL 2025 : IPL में भूचाल! जडेजा और सैम करन राजस्थान के हुए, CSK ने संजू सैमसन को किया शामिल

ipl 2025
ipl 2025

IPL 2025/न्यूज़ डेस्क  IPL 2025 से पहले ट्रेड विंडो में बड़ी हलचल देखने को मिली है। शनिवार को IPL कमेटी ने आधिकारिक रूप से प्लेयर्स की ट्रेड लिस्ट जारी कर दी, जिसमें कई बड़े नामों के हैरान करने वाले बदलाव शामिल हैं।
सबसे बड़ी खबर रही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का 18 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हाई-प्रोफाइल ट्रेड। इसके बदले CSK ने अपने दो बड़े ऑलराउंडर—रवींद्र जडेजा और सैम करन—RR को भेज दिया। यह IPL इतिहास की सबसे चर्चित ट्रेड डील्स में से एक बन गई है।

इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया, जो गेंदबाजी लाइनअप में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में LSG को ट्रेड किया। कई और खिलाड़ियों के भी टीम बदलने से स्क्वॉड बैलेंस पूरी तरह बदल गया है।

IPL 2025 दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को हैदराबाद से शामिल किया, जबकि डोनोवन फरेरा दिल्ली से राजस्थान पहुंचे। लेग-spinner मयंक मार्कंडेय को KKR ने मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया।

आज IPL रिटेंशन की अंतिम डेडलाइन है। दोपहर 3 बजे तक सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर देंगी। इसके बाद अगला बड़ा अपडेट 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला IPL मिनी ऑक्शन होगा।
इससे पहले 2024 का ऑक्शन दुबई और 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब में हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, कई महंगे खिलाड़ियों—जैसे आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, जोफ्रा आर्चर—को रिलीज किया जा सकता है। कुछ खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म हैं, तो कुछ का करियर ढलान पर है।
इसी तरह राशिद खान, स्टार्क, दीपक चाहर, लियम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी भी रिलीज लिस्ट में आ सकते हैं।

वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे बड़ा स्क्वॉड यानी 26 खिलाड़ी हैं। मुंबई और पंजाब किंग्स के पास 25–25 खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए रिलीज की संभावना अधिक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here