mp news: indore: इंदौर में साइबर ठगी का खुलासा फर्जी ऐप से करोड़ों का मुनाफा दिखाकर ठगे लाखों

Rahul Goshwami

mp news: indore: में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। भंवरकुआ थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को निवेश का लालच देकर ठगी करते थे। इस मामले में पुलिस ने करीब 10 लाख रुपए फ्रीज कराए हैं। आरोपियों के तार महाराष्ट्र, ओडिशा और देवास तक जुड़े मिले हैं।

mp news: indore:
पूरे मामले की शुरुआत एक फेसबुक पोस्ट से हुई, जिसमें शेयर मार्केट में निवेश के टिप्स देने का दावा किया गया था। फरियादी सचिन गुप्ता को एक लिंक के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शुरुआत में मुनाफा दिखाकर उसका भरोसा जीता गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाई।

इस ऐप के जरिए बड़ी कंपनियों के शेयर सस्ते में दिलाने का झांसा दिया गया और धीरे-धीरे फरियादी से करीब 93 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। ऐप में मुनाफा करोड़ों में दिखता रहा, लेकिन जब पैसे निकालने की कोशिश की गई तो कोई रकम नहीं मिली।

mp news: indore: मामले की गंभीरता को देखते हुए भंवरकुआ पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन के आधार पर बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। गिरोह के सदस्य टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए आपस में जुड़े थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन कंबोडिया से किया जा रहा था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न खातों में जमा करीब 10 लाख रुपए फ्रीज कराए और महाराष्ट्र, ओडिशा व देवास में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

mp news: indore:
“ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए फ्रीज कराए गए हैं। मामले में आगे जांच जारी है।”

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *