Raipur News: रायपुर : रायपुर में सड़कों पर लगे स्पीडोमीटर अब सोशल मीडिया रील्स का नया ट्रेंड बन गए हैं। लोग इनके सामने दौड़कर अपनी स्पीड मापते हुए वीडियो बना रहे हैं, जिस पर रायपुर पुलिस ने सख्त आपत्ति जताई है। पुलिस ने साफ कहा है कि यह मजाक नहीं, बल्कि जान से खिलवाड़ है और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Raipur News: दरअसल, ये स्पीड कैमरे सड़क हादसों को रोकने के लिए लगाए गए हैं, न कि मनोरंजन के लिए। परिवहन विभाग ने करीब 1.90 करोड़ रुपये की लागत से रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी में लेडार आधारित आधुनिक कैमरे लगाए हैं।
Raipur News: ये कैमरे 100 मीटर दूर से वाहनों की रफ्तार माप सकते हैं और ओवरस्पीड पर स्वतः ई-चालान जारी करते हैं। फिलहाल सिस्टम टेस्टिंग में है, लेकिन जल्द ही नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।











