CG NEWS : बचेली में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम, मरीजों को फल वितरण और संगोष्ठी आयोजित

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली : बचेली। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा बचेली द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

CG NEWS : इसके पश्चात यूनियन कार्यालय इंटक सदन के सभागार में बाबा साहेब के त्रिशरण पंचशील एवं उनके संघर्षमय जीवन पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

 

CG NEWS : संगोष्ठी में यूनियन के सचिव आशीष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की उन्नति और मजदूरों के विकास में ट्रेड यूनियनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके मूल में बाबा साहेब के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने मजदूर अधिकारों, समानता और सामाजिक न्याय के लिए बाबा साहेब के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

CG NEWS : इस अवसर पर यूनियन सदस्य मन्ना लाल मेश्राम एवं उमंत झाड़ी द्वारा बौद्ध वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *