CG NEWS : वीआईपी रोड फार्महाउस पार्टियों पर बवाल, युवक कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में वीआईपी रोड स्थित फार्महाउसों में कथित अवैध नशे की पार्टियों को लेकर प्रदेश युवक कांग्रेस ने चिंता जताई है। प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला ने इस मामले में रायपुर कमिश्नरेट प्रणाली पर सवाल उठाते हुए तेलीबांधा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से फार्महाउसों में खुलेआम हुक्का और शराब के साथ पार्टियां आयोजित की जा रही हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन की जानकारी के बावजूद इन गतिविधियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे आम लोगों में गलत संदेश जा रहा है।

CG NEWS : भावेश शुक्ला ने यह भी कहा कि एक ओर सामान्य लोगों पर छोटी-छोटी बातों पर कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी ओर प्रभावशाली लोगों को संरक्षण मिलने का आरोप है, जो दोहरी नीति को दर्शाता है।

CG NEWS : उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसी एनजीओ की आड़ में इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण और कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

CG NEWS : प्रदेश युवक कांग्रेस ने मांग की है कि वायरल वीडियो में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें सार्वजनिक किया जाए और संबंधित आयोजकों व फार्महाउस मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही वीआईपी रोड क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

CG NEWS : भावेश शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो युवक कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला , प्रवक्ता शुभम , लक्षित , मृगेंद्र जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर ख़ान अतीक मेमन, मो हसान, आशीष बाजपेयी, खुशराज ढिल्लन, जिशान मो, अनिकेत महतो, साहिल , कृष्णा, चंदन शामिल थे

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *