MP News: सिंगरौली में अवैध शराब पर ग्रामीणों की कार्रवाई, बोलेरो से खेप पकड़ी; विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज

MP News: Singrauli: जिले के टूसाखांड गांव में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन को रोककर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की। हालांकि इस दौरान मामला बिगड़ गया और मारपीट की घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बैढ़न-देवसर क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब सप्लाई की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने टूसाखांड के पास बोलेरो वाहन को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन के जरिए गांवों में बिक्री के लिए शराब पहुंचाई जा रही थी।

MP News:सिंगरौली में संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने अवैध रेत कारोबार से जुड़ी हत्या का लगाया आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन रोकने के बाद ग्रामीणों ने उसमें रखी शराब की बोतलों को नीचे उतारकर तोड़ दिया। इस दौरान वाहन में सवार कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।



MP News: Singrauli:
पुलिस ने बताया कि बिना वैध परमिट शराब परिवहन करने के मामले में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब जब्त कर ली गई है। वहीं कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

MP News: Singrauli: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना जरूर दें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें और प्रशासन को सूचित कर वैधानिक कार्रवाई होने दें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories