M.P News : लूट नहीं, प्यार का खौफनाक अंत! धार में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चारण में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। शुरुआत में इसे लूट की वारदात बताया गया था, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला।

 पत्नी ने ही रची थी खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या उसकी पत्नी प्रियंका पुरोहित ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। आरोपी पत्नी ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी लूट की कहानी बनाई।

Read more : M.P News : सिंगरौली में RTO का बड़ा एक्शन, ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, तीन वाहन जब्त

 प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पूछताछ में प्रियंका ने स्वीकार किया कि उसका राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से प्रेम संबंध था। पति से परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

सुपारी देकर करवाई हत्या

आरोपी कमलेश ने अपने साथी सुरेन्द्र भाटी को एक लाख रुपये देकर हत्या की सुपारी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद घर में सामान बिखेरकर लूट का रूप दिया गया, ताकि पुलिस भ्रमित हो जाए।

 वैज्ञानिक जांच से खुला राज

एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में गठित टीम ने फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और साइबर जांच के जरिए साक्ष्य जुटाए। इन्हीं तकनीकी सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने आई।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी सुरेन्द्र भाटी अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, अगले दो दिन बारिश का डबल अटैक

CG Monsoon Update:CG मानसून अपडेट के अनुसार छत्तीसगढ़ में...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की नगरी में भक्ति का सागर, भव्य भस्म आरती से गूंजा उज्जैन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories